कर्नाटक के मुख्यमंत्री का बयान, कहा- केवल मुसलमान ही नहीं हिन्दू भी गोमांस खाते हैं

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सदरामया ने कहा कि केवल मुसलमान ही नहीं हिन्दू भी गोमांस खाते हैं। बेंगलुरु में ईद मिलन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोमांस पर प्रतिबंध के संबंध में केंद्र सरकार का नोटिफिकेशन वह जारी नहीं करेंगे।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के तहत आयोजित ईद मिलन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक को अपनी पसंदीदा भोजन खाने का अधिकार प्राप्त है।उन्होंने कहा कि लोग साम्प्रदायिक और असामाजिक शक्तियों से बाख़बर रहैं और राज्य में शांति और व्यवस्था बरकरार रखें।

सदरामया ने कहा कि उन्होंने गोमांस नहीं खाया लेकिन अगर वे खाते हैं तो किसी को सवाल करने का अधिकार नहीं पहुंचता। मुख्यमंत्री ने कर्नाटक में सांप्रदायिक सौहार्द बरकरार रखने पर ज़ोर दिया। ईद मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि तटीय क्षेत्र और कुछ अन्य क्षेत्रों में सांप्रदायिक ताकतें शांति और व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

उन्होंने कहा कि असामाजिक और साम्प्रदायिक शक्तियों से बाख़बर रहें। हम पुराने कानून पर अमल करेंगे। लेकिन केंद्र के नोटनिकशन को जारी नहीं करेंगे। केवल मुसलमान ही गोमांस नहीं खाते। यह भी तथ्य है कि सभी मुसलमान भी गोमांस नहीं खाते और सब हिन्दू भी नहीं खाते। मैंने नहीं खाया है, लेकिन अगर खाना चहुँ तो खाऊंगा । आप सवाल करने वाले कौन होते हैं?