भाजपा विधायक राजा सिंह के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर FIR दर्ज़

हैदराबाद। शहर की हुसैनी आलम पुलिस ने गोशामहल से भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध के खिलाफ दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने के लिए मामला दर्ज किया है। तेलंगाना टुडे में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया गया है जिसमें राजा सिंह युवाओं को एक धर्म विशेष से जुड़े लोगों के खिलाफ उकसा रहे हैं।

YouTube video

वीडियो वायरल हो जाने के बाद पुराना पुल इलाके से एमआईएम नेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच कर रही है। इस सम्बन्ध में बात करते हुए पुलिस महानिरीक्षक जी. श्यामसुंदर ने कहा कि पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी राय ली जाएगी।