हैदराबाद पुलिस इन दिनों पॉश इलाकों से भिखारियों को हटाने में जुटी है। सड़कों को साफ-सुथरा करने का काम चल रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के दौरे के चलते हैदराबाद पुलिस भिखारियों को उठाकर रिहैबिलिटेशन सेंटर में भेज रही है, लेकिन इस दौरान पुलिस के साथ कुछ ऐसा हुआ कि सब हैरान रह गए। सड़कों से भिखारियों के हटाने के काम के दौरान पुलिस ने दो ऐसी महिला भिखारियों को हटाया जिनकी सच्चाई जानकर वो हैरान रह गए।
जिन दो महिलाओं को भिखारी समझकर पुलिस रिहैबिलिटेशन सेंटर लेकर आई थी वो करोड़पति निकलीं। महिलाएं बोल रही थी। पुलिस ने एक महिला को लंगर होज दरगाह के पास से पकड़ा था, लेकिन जब उसके बैकग्राउंड के बारे में उन्हें पता चला तो दंग रह गए।
दोनों महिलाएं पढ़ी-लिखी और अमीर घराने से थी। पहली महिला का नाम फर्जोना है, जो लदंन ने पढ़ी-लिखी है और उनका बेटा अमेरिका में नौकरी करता है। महिला मानसिक रूप से बीमार है इसलिए वो भीख मांग रही थी। उनके पास करोड़ों की संपत्ति है।
वहीं दूसरी महिला ग्रीन कार्ड होल्डर है और हैदराबाद में उनकी करोड़ों की संपत्ति है। लेकिन संपत्ति विवाद के चलते उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और किसी संत के कहने पर वो भीख मांगती थी। पुलिस ने दोनों के घरवालों को बुलाकर दोनों महिलाओं को अपने परिवारवालों को सौंप दिया है ।