अमरनाथ यात्रियों पर हमले के खिलाफ मुसलमानों ने किया प्रदर्शन

मुंबई। जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के पास अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकवादी हमले के खिलाफ साऊथ मुंबई के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए हमले के नतीजे में 7 लोग मारे गये और कई लोगों के घायल हुए हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

विरोध प्रदर्शन में हजारों लोगों ने भाग लिया जो इस आतंकवादी हमले के खिलाफ नारे लगा रहे थे और बैनर पोस्टर उठए हुए थे। इस अवसर पर रज़ा अकेडमी के अध्यक्ष सईद नूरी ने मांग की कि अमरनाथ यात्रियों पर हमले की कड़ी निंदा होनी चाहिए, लेकिन इसके साथ जाँच भी किया जाए।

उन्होंने मांग की है कि इस गंभीर हमले के समय घटनास्थल से तेजी से बस को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने वाले चालक सलीम को उसकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया जाए। जिसने बहादुरी से पचास लोगों को बचा लिया। हमले में मारे गए 7 लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।