भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार सऊदी अरब के राजकुमारों और मंत्रियों की संपत्ति जब्त

रियाज: सऊदी अरब में अधिकारी ने सोमवार को घोषणा किया है कि भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार संदिग्ध राजकुमारों, मंत्रियों और अन्य लोगों के संपत्ति और बैंकों खाते को सील कर दिए जायेंगे। अधिकारियों का कहना है कि इन मामलों में किसी के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

अलअरबिया डॉट नेट के अनुसार सऊदी अरब की संस्कृति व सूचना मंत्रालय के तहत अंतर्राष्ट्रीय सऊदी मीडिया केंद्र ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में वसूल की जाने वाली राशि को राज्य के कोषागार में जमा करा दिया जाएगा।

सऊदी अरब में नवगठित भ्रष्टाचार विरोधी समिति के आदेश पर पिछले दो दिनों में 11 राजकुमार सहित 11 पूर्व और वर्तमान मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सऊदी प्रमुख शाह सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ के एक फरमान के तहत शनिवार के दिन राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान की अगुवाही में यह भ्रष्टाचार विरोधी समिति स्थापित की गई थी।