वीडियो: चोरी की अफ़वाह पर 11 साल के मुस्लिम बच्चे की चार अंगुली काट दी

कोलकाता। मोबाइल फोन की चोरी के संदेह में भीड़ ने क्रूरता से 11 वर्षीय मुस्लिम लड़के इस्माइल पर हमला कर उसकी चार अंगुली काट दी। टू सर्किल की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में 3 जून को यह घटना हुई।

एस के इस्माइल नाम के लड़के को नग्न किया और उसकी चार अंगुलियों काटने से पहले बेरहमी से पीटा गया और उस दिन से इस्माइल गायब है। स्थानीय पंचायत प्रधान झारना मैती के पति मुख्य आरोपी जयंत मैती के कहने पर यह हमला हुआ।

YouTube video

 

इस्माइल का एक वीडियो फुटेज सामने आया है जिसकी पुष्टि उसके परिवार के सदस्यों ने की है। इसमें एक कमरे में पीड़ित को दिखाया गया है जहां वह कई लोगों से घिरा हुआ है और उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। लड़के के पिता एस के रफीक ने इस सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मेदिनीपुर पूर्व पुलिस अधीक्षक ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मामले के अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है जबकि मुख्य आरोपी जयंत मैती अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।