क़ुरआन को कोट करने वाला मोदी का एक वीडियो हो रहा है वायरल, इल्म को बताया सबसे जरूरी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो इल्म यानी शिक्षा हासिल करने पर जोर दे रहे है। इसमें वो बताते हैं कि इस्लाम के केंद्र बिन्दु में इल्म पर काफी जोर दिया गया।

https://www.youtube.com/watch?v=lsmcBNCohxY

दरअसल, यह वीडियो साल 2015 का है जब वो एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसमें वे कहते, “अल्लाह के बाद, पवित्र कुरान में दूसरा सबसे अधिक बार जो शब्द आया है वो इल्म है।

इसके बाद वो कहते हैं कि हम सब इस बात को जानते हैं पर इसके महत्व को भूल जाते हैं। मोदी इसके आगे कहते हैं कि भारत में रहने वाले लोग भाग्यशाली है। हमारे पास एक ही जगह पर कई अलग-अलग धर्मों और विचारधाराओं का पालन करने वाले लोग रहते है जिनसे हम लोग बहुत कुछ समझ और सीख सकते हैं।