NIA ने हैदराबाद से चार ISIS संदिग्धों को किया गिरफ्तार।

हैदराबाद: देश में से आतंकवादी संगठन ईसिस के हिमायती लोगों को ढूंढ- ढूंढ कर बाहर निकलने की कोशिशों के चलते आज नैशनल इंटेलीजेंस एजेंसी ने रेड कर चार ईसिस संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी के अनुसार राजस्थान और कर्नाटका में रेड कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हैदराबाद के तोलीचौकी इलाके में से नफ़ीज़ नाम के एक नौजवान को बम बनाने का सामान रखने के इलज़ाम में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद से शहर में तनाव का माहौल है और कुछ लोगों का कहना है कि पकड़ा गया नौजवान निर्दोष है।