गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, फार्म हॉउस पर पुलिस ने मारा छापा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और अमेठी सीट से सपा उम्मीदवार गायत्री प्रजापति पर शिकंजा कसता जा रहा है। वहीं इस फरार मंत्री गायत्री प्रजापति सहित 7 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। उधर, कानपुर में प्रजापति की तलाश में शहर के कई थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से बठोर क्षेत्र के तिरंगा फार्म हाउस पर छापा मारा। जहां कई थानों की पुलिस ने फार्म हाउस के चप्पे चप्पे की तलाशी ली। अंत में पुलिस खाली हाथ वापस लौट गई।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

बता दें कि लखनऊ पुलिस ने प्रजापति के पासपोर्ट रद्द करने के लिए पासपोर्ट कार्यालय को पत्र लिखा है। इसके अलावा राज्य स्तर पर मंत्री के लिए लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। जिस फार्म हाउस पर छापा मारा, वह गुटखा के मालिक राजू काया का है।

इस दौरान खुफिया एजेंसियों ने गायत्री प्रजापति को लेकर एयरपोर्टस पर भी अलर्ट जारी किया है और सीमाओं पर नजर रखी जा रही है। लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि क्या वाकई पुलिस इस कद्दावर मंत्री की तलाश कर रही है या यह सिर्फ दिखावा है।

उल्ल्लेखनीय है कि गायत्री प्रजापति पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। उन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त भी किया था। लेकिन बाद में फिर से शामिल कर लिया। इस समय वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं।