परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की दावेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वो इस मसले को लेकर सकारात्मक हैं और सियोल में होने वाली बैठक में ये मुद्दा उठाएंगे। अमेरिका, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन के बाद रूस ने भी भारत को समर्थन का भरोसा दिया है।
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वो इस मसले को सियोल में होने वाली बैठक में उठाएंगे। परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एन एस जी) में भारत की सदस्यता का समर्थन करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वो इस मसले को सियोल में होने वाली बैठक में उठाएंगे। वे चीन से बात करेंगे कि वो आखिर किस आधार पर भारत की सदस्यता का विरोध कर रहा है।