पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक के.पी.एस गिल का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 82 साल के थे। उन्हें किडनी और दिल की समस्या से जुड़ी बीमारी के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गिल 1995 में पुलिस सेवा से रिटायर हुए थे।
Former Punjab DGP KPS Gill passed away at Sir Ganga Ram Hospital in Delhi,after sudden cardiac arrest due to cardiac arrhythmia pic.twitter.com/ue7KYfbDQZ
— ANI (@ANI) May 26, 2017
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘केपीएस गिल को पुलिसिंग और सुरक्षा क्षेत्र में उनकी देश सेवा के लिए याद किया जाएगा। उनके निधन से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं।’’
KPS Gill will be remembered for his service to our nation in the fields of policing & security. Pained by his demise. My condolences.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 26, 2017
बता दें कि गिल का पंजाब आंतकवाद के खात्मे काफी महत्वपूर्ण योगदान था इसी के लिए उन्हें ‘सुपरकॉप’ के नाम से जाना जाता है। उन्हें भारत के चौथे सबसे बड़े सिविल सम्मान ‘पद्म श्री’ से नवाजा गया था। उन्होंने मई 1988 में ‘ऑपरेशन ब्लैक थंडर’ का नेतृत्व किया था।
इसी ऑपरेशन के तहत अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में छुपे उग्रवादियों को बाहर निकाला गया था। यह अभियान 1984 के ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के बाद किया गया था। ऑपरेशन ब्लैक थंडर में करीब 67 सिखों ने आत्मसमर्पण किया था जबकि 43 मारे गये थे।
गौरतलब है कि पुलिस सेवा से रिटायर होने के बाद केपीएस गिल को इंडियन हॉकी फेडरेशन का अध्यक्ष बनाया गया। इससे पहले वह दो बार पंजाब के पुलिस महानिदेशक रहे। इसके अलावा गिल 1988 से 1990 तक और फिर 1991 से लेकर 1995 तक पंजाब के पुलिस प्रमुख रहे और वहीं से रिटारमेंट भी लिया।