ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने आंग सांग सु की तस्वीर उतार दी

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने म्यांमार में रोहिंग्या संकट में देश की नेता आंग सांग सूकी की भूमिका की समीक्षा करते हुए उनकी एक तस्वीर अपने कॉलेज से निकाल दी है। म्यांमार में तनाव के कारण चार लाख रोहिंग्या मुस्लिम को देश से भाग कर जान बचना पड़ा है और उन्होंने बांग्लादेश में शरण ली है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

संयुक्त राष्ट्र ने इस संकट को एक नरसंहार बताया है और इस संबंध में आंग सांग सू की आलोचना की जा रही है। ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के सेंट ह्यूज कॉलेज, ने उसकी तस्वीर उतार कर उसकी जगह एक जापानी पेंटिंग लगाई है।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय ने अभी तक तस्वीर को हटाने का कारण स्पष्ट नहीं किया है, यूनिसेफ के संचार प्रबंधक का कहना है कि तस्वीर को एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। इसी महीने की शुरुआत में कॉलेज को नई पेंटिंग दी गई थी और कॉलेज की मुख्य इमारत में अब उपलब्ध है।