गुरदासपुर: BSF ने पाकिस्तानी महिला घुसपैठिया को मार गिराया

गुरदासपुर। भारतीय क्षेत्र में बिना अधिकार के प्रवेश करने वाली पाकिस्तानी महिला घुसपैठ को बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे हुए गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक सेक्टर में मार गिराया। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक गश्ती दल ने घनियाके सीमा चौकी पर कंटीली तारों के बीच संदिग्ध गतिविधि देखी थी। उन्होंने बताया कि महिला उनके द्वारा दी गई चेतावनी को अनसुना करते हुए भारतीय क्षेत्र की तरफ बढ़ रही थी, जिसके बाद उसे गोली मार दी गई।

अधिकारी ने बताया कि महिला के शव को सौंपने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स से संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से मना कर दिया। जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।