पाकिस्तान में भी है दीवाली की धूम

दीवाली उन हिंदुस्तानी त्यहवरों में से एक है जिसे ले कर पूरे मुल्क में धूम देखी जाती है। देश भर के कोने दिवाली के दिये से जग मग हो उठते हैं। लेकिन क्या दिवाली सिर्फ़ हिंदुस्तान में मनाई जाती है? ऐसा हरगिज़ नहीं है।

भारत के साथ-साथ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी दीवाली का जश्न जोरों पर है। पीएमएल-एन के हिंदू सांसद डॉ. रमेश कुमार वांकवान ने बताया कि हमेशा की तरह इस बार भी यहां दिवाली का जश्न दिखाई दे रहा है।

वांकवानी और पाकिस्तान में रह रहे हिन्दू कम्युनिटी के लोगों ने इस मौके पर दोनों देशों के बीच दोस्ताना रिश्ते की ख्वाहिश जाहिर की है। वांकवान आगे कहते हैं कि दीपावली का पर्व हमेशा सभी के खुशी का संदेश लेकर आता है।

हमेशा विश्वास है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच का तनाव खत्म हो जाएगा। राजधानी पेशावर में दिवाली समारोह में हिंदुओं के साथ मुसलमान, इसाई और सिख भी शामिल होते हैं। पाकिस्तान के हिंदू बहुल्य इलाके सिंध में बाजार सजे हुए हैं. पाकिस्तान में मौजूद हिन्दू इसे पूरी धूमधाम के साथ मनाते हैं। बुराई पर अच्छाई की रोशनी की जीत का यह पर्व पाकिस्तान के कई इलाकों में मनाया जाता है।