पाकिस्तान चुनाव: 95 से ज्यादा सीटों पर इमरान खान की पार्टी आगे!

पाकिस्तान ने आज अपना नया प्रधानमंत्री चुनने के लिए वोट किया। पाक में 272 सीटों पर मतदान वोट डाले गए। यहां संसद के लिए कुल 342 सीटें हैं, जिनमें से 70 सीटें पहले ही आरक्षित हैं। वोटिंग के बाद अब वोटो की गिनती शुरू हो गई है।

रूझान भी आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में इमरान खान की पार्टी PTI सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभर रही है। अभी तक जो आकड़े सामने आ रहे हैं, उसमें इमरान खान की पार्टी 97 सीटों पर आगे चल रही है।

अगर खबरों की माने तो इमरान की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभर सकती है। तकरीबन तस्वीरें साफ़ हो गयी है। रुझानों के मुताबिक इमरान खान को बहुमत मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। मगर जो तस्वीरें आ रही है, साफ़ तौर पर इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ सबसे बड़ी पार्टी बनती नज़र आ रही है।