केजरीवाल और अमरिंदर सिंह के ‘झगड़े’ में कूदा पाकिस्तान, स्मॉग से लड़ने का दिया प्लान

नई दिल्ली: देश की राजधानी सहित उत्तरी भारत में स्मॉग कोहराम मचा रखा है। स्मॉग की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके पीछे की वजह पंजाब के खेतों में पराली जलाए जाने को बताया जा रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को खत लिखा था, लेकिन उन्होंने इस मामले में खुद को असहाय बताया। इसके बाद केजरीवाल ने कई ट्वीट किए, जिनके जवाब अमरिंदर सिंह ने दिए और कहा कि वे इस मामले में कुछ भी नहीं कर सकते।

अरविंद केजरीवाल और अमरिंदर सिंह की इस बहस में पाकिस्तान कूद पड़ा। पाकिस्तान ने अरविंद केजरीवाल का पक्ष लेते हुए कैप्टन अरमिंदर सिंह को पराली जलाने पर रोक लगाने की सलाह दी है।

बुधवार को @GovtOfPunjab ट्वीट में लिखा है, ‘हम लोगों ने पंजाब(पाकिस्तान) में पराली जलाने पर रोक लगा दी है। उम्मीद है कैप्टन अमरिंदर सिंह भी ऐसे ही कदम उठाएंगे। पर्यावरण संकट हमारे लोगों और विरासत के लिए खतरा है। इसलिए हमें इसे रोकने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाने चाहिए।’ ट्वीट के साथ ही स्मॉग से लड़ने का प्लान भी दिया गया है।