पाकिस्तान: मैं लश्कर का सबसे बड़ा समर्थक, हाफिज सईद भी पसंद है: परवेज मुशर्रफ

पाकिस्तान: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए उनहोंने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का सबसे बड़ा समर्थक बताया है, साथ ही उनहोंने यह भी कहा है कि वह लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद को भी बहुत पसंद करते हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

पाकिस्तानी टीवी चैनल एआरवाई टीवी के मुताबिक, एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जेनरल परवेज मुशर्रफ ने बताया कि वह लश्कर के बहुत बड़े समर्थक हैं, और लश्कर के मुखिया हाफिज सईद को भी पसंद करते हैं। उनहोंने यह भी यह भी बताया कि हाफिज सईद भी उन्हें बहुत पंसद करता है।

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं हाफिज सईद से मिल चुका हूं। हाल के दिनों में मेरी और उनकी मुलाकात हुई थी। उनहोंने कहा कि मैं हमेशा कश्मीर में कार्यवाई और उनके एक्शन का समर्थन में रहा हूँ, क्योंकि भारतीय सेना को हमें सबक सिखाना है।

हाफिज सईद के आतंकी होने पर बात करते हुए उनहोंने कहा कि भारत अमेरिका के साथ मिलकर ने हाफिज सईद को आंतकी घोषित करवा दिया। उनहोंने कहा कि हां मुझे पता है कि सईद कश्मीर में सक्रिय रहते हैं। कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच में है।

एंकर द्वारा पूछे जाने पर कि क्या लश्कर मुंबई आतंकी हमले में शामिल था? तो मुशर्रफ ने इसे सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि, नहीं हाफिज मुंबई में हमलों में शामिल नहीं थे।