पाकिस्तान: इस्लामाबाद मैदाने जंग में तब्दील, 200 से ज्यादा लोग घायल

इस्लामाबादः पाकिस्तान में एक धरना प्रदर्शन को ख़त्म करने के लिए सुरक्षा बलों ने अपना मुहीम छेड़ दिया। जिसके फलस्वरूप पाकिस्तान के राजधानी इस्लामाबाद मैदाने जंग में तब्दील हो गया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में रावलपिंडी पुलिस प्रमुख और 73 सुरक्षाकर्मियों सहित 200 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हालांकि मरने वालों की संख्या के बारे में अबतक कुछ बताया नहीं जा रहा है।

बता दें कि इस्लामाबाद में धार्मिक संगठनों द्वारा 20 दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों का मांग था कि चुनावी कागजात के नामांकन में खत्मे नबुअत से संबंधित बदलाव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाय। धारणा के कारण इस्लामाबाद और रावलपिंडी के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

वहीँ प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को धरणा खत्म करने के लिए 25 नवंबर तक की अंतिम समय सीमा दी थी, जिसके समाप्ति पर यह कार्रवाई की गई।