पाकिस्तान: 12 साला लड़की के रेप के बदले में 17 साला लड़की का रेप

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहर मुल्तान क्षेत्र के मुजफ्फराबाद में एक ही परिवार के लोगों के फैसले पर एक 17 साला लड़की का बलात्कार किया गया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

स्थानीय पुलिस के अनुसार परिवार के 12 साला लड़की को कथित तौर पर उसी परिवार के व्यक्ति ने बलात्कार का निशाना बनाया था। लड़की के साथ कथित बलात्कार की घटना में परिवार के दोनों समूहों ने आपस में तय किया कि इसमें शामिल आरोपी के परिवार की किसी लड़की के साथ भी इसी तरह बदले में बलात्कार किया जाए।

मोहम्मद अमीन नामक व्यक्ति के फैसले पर अमल करते हुए आरोपी उम्र वडा के 17 वर्षीय चचेरे बहन के साथ बदले के रूप में बलात्कार किया गया। पुलिस के अनुसार इसके बाद दोनों पक्षों में कथित तौर पर सुलह हो गई।

पुलिस को मामले की जानकारी वुमन पुलिस स्टेशन मुल्तान में दर्ज एक आवेदन के माध्यम से हुआ। सिटी पुलिस अधिकारी मुल्तान अहसन यूनुस ने बीबीसी को बताया कि यह कोई पारंपरिक पंचायत नहीं थी बल्कि एक ही परिवार के लोगों ने आपस ही में सभी मुद्दों को तय कर लिया था।

उनका कहना था कि 17 साल की लड़की को बदले के रूप में बलात्कार का निशाना बनाने के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई, सुलह पत्र बाद में जांच के दौरान पुलिस को भी दिखाया गया था।

लड़की की मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि उसके साथ बलात्कार किया गया है। पुलिस ने फैसले देने वाले सरपंच मोहम्मद अमीन और पक्षों के 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अहसन यूनुस ने बताया कि 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार नहीं किया जा सका।