पूंछ में पाकिस्तान ने फ़िर तोड़ा सीज़फायर, मासूम अफराज़ और शमीमा की मौत

जम्मू: जम्मू और कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान के साथ लगने वाली नियंत्रण रेखा कुछ दिनों की ख़ामोशी के बाद एक बार फिर गोलीबारी से दहल उठा। गोलाबारी में एक 10 वर्षीय लड़का और 15 वर्षीय लड़की की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य के घायल होने की खबर है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

सीमा पार के गोलीबारी के कारण एक सैन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन किसी भी सैन्य कर्मियों को कोई चोट नहीं है। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट में कहा है कि पूंछ के केर्नी और डग्वार सेगमेंट में युद्ध विराम समझौते का पाकिस्तान ने उल्लंघन किया है।

पाकिस्तानी गोलीबारी के नतीजे में केर्नी में एक 10 वर्षीय लड़के की मौत हो गई है। पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि सुबह 10 बज कर 25 मिनट में डग्वार में एक बार फिर फायरिंग हुई, जिसके नतीजे में एक 15 वर्षीय लड़की की मृत्यु हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में ले जाया गया है।

पाकिस्तानी फायरिंग मारे जाने वाले 10 साला कमसिन लड़के की पहचान अफराज़ अहमद पुत्र अब्दुल निवासी नाका कस्बे केरनी और 15 वर्षीय लड़की की पहचान शमीमा अख्तर पुत्री मोहम्मद सादिक़ निवासी डगवार के रूप में की गई है।