पल्टू राम का करियर खत्म, RJD की लड़ाई सीधे भाजपा से: लालू प्रसाद यादव

पटना। जनता दल युनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार महागठबंधन तोड़ कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के बाद लगातार लालू प्रसाद यादव के निशाने पर हैं। कल उन्होंने कहा कि राज्य में ‘पल्टूराम’ (श्री कुमार) का राजनीतिक भविष्य खत्म हो गया है और अब राजद की सीधे लड़ाई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

श्री यादव ने यहां कांग्रेस की ओर से बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 130 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन (राजद, जदयू और कांग्रेस) को सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ जनता का साथ मिला था लेकिन श्री कुमार ने टीम बदलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सरकार बनाली है, जिससे राज्य की जनता में जबरदस्त आक्रोश है।

राज्य में पल्टूराम और उनकी पार्टी जनता दल युनाइटेड का राजनीतिक भविष्य खत्म हो गया है और आगामी चुनाव में राजद की लड़ाई भाजपा के साथ है। आरजेडी अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान संघ से पाक-हिंदुस्तान बनाने का दावा करने वाले श्री कुमार उसी संघ (आरएसएस) की गोद में जा बैठे हैं।

यह महागठबंधन को लोगों के मिली समर्थन का जबर्दस्त अपमान है, जिसे राज्य के लोग कभी भी माफ़ नहीं करेंगे। उसे आगामी चुनाव में लोग निश्चित रूप से सबक सिखायेंगे।