डॉक्टर पायल आत्महत्या मामले में तीन डॉक्टर गिरफ्तार!

मुंबई के नायर अस्पताल की डॉक्टर पायल के आत्महत्या मामले में पुलिस ने अस्पताल की तीन महिला डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। मुंबई की अग्रीपाड़ा पुलिस ने डॉक्टर भक्ति के बाद डॉक्टर अंकिता को भी गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले डॉक्टर हेमा आहूजा को अंधेरी स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया गया था। इन तीनों पर डॉक्टर पायल के साथ रैगिंग कर खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप हैं।

इंडिया टीवी पर छपी जानकारी के मुताबिक आदिवासी समाज से आने के कारण तीनों सीनियर डॉक्टर पायल की रैगिंग करती थीं। इस रैंगिंग से तंग आकर डॉक्टर पायल ने सुसाइड कर लिया था।

गिरफ्तारी के बाद से पुलिस डॉक्टर भक्ति, अंकिता और हेमा आहूजा से पूछताछ कर रही है। आज तीनों को मुंबई के सेशन कोर्ट में पेश किया जाएगा।