देशद्रोही हुए विराट अनुष्का को लोगों ने कहा- आते ही भाजपा से देशभक्ति का सर्टिफिकेट लेना

नई दिल्ली: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के भारत से दूर इटली में शादी रचाने से ‘विरुष्का’ के रिश्तेदारों को बुरा लगे हो या न लगे हों लेकिन भाजपा के लोगों समेत कुछ लोगों को लग गया। अनुष्का और विराट का इटली में शादी करना सिर्फ भाजपा विधायक को ही नहीं अखर रहा है। बल्कि दोनों के विदेश में शादी करने से कुछ लोग सोशल मीडिया पर देशभक्ति से जोड़ रहे हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

फ़ेसबुक पर ‘आज़ाद भारत’ नाम के पेज से अनुष्का-विराट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, अपने देश के लोगों को फ़ायदा पहुंचाने की तो आप सपने में भी नहीं सोच सकते। जिस दिन ऐसे विचार आप जैसे अमीरों के पास आ जाएंगे, उस दिन भारत विश्व का सबसे अमीर देश बन जायेगा।

भीमबली भानू ने लिखा, ये लोग दिखाना चाहते हैं कि हम अपने देश के लिए कितने गैरज़िम्मेदार हैं। ऐसे लोग देशभक्ति की बातें क्या करेंगे। इन्हें सिर्फ़ पैसे चाहिए।
राम मोहन झा लिखते हैं, ऐसे लोगों को हमने सिर पर बैठा रखा है। ये लोग देश के लिए नहीं, अपने लिए खेलते हैं और सारा पैसा विदेश में खर्च करते हैं। इंडिया में ऐसा क्या नहीं है, जो इन्हें विदेश में शादी करनी पड़ी।

इन लोगों द्वारा किये गये पोस्ट पर अमित जॉन ने तंज कसते हुए लिखा, कोहली भारत लौटते ही भाजपा विधायक पन्नालाल जी से देशभक्ति का सर्टिफ़िकेट ले लेना। तुम और अनुष्का देशभक्त नहीं हो।

अनुराग अग्रवाल ने लिखा, जो लोग विराट और अनुष्का के निजी जीवन पर सवाल उठा रहे हैं। अगर इन लोगों की यूरोप घूमने का इंतज़ाम कर दिया जाए तो ये लोग ख़ुद वहां चले जाएंगे। कुछ लोग किसी की पर्सनल चॉइस पर सवाल उठाकर देशभक्त या राष्ट्रवादी का सर्टिफ़िकेट बांट रहे हैं।