बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस की जोड़ी आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरों से सोशल मीडिया पर धूम मचाती नज़र आ रही है। साथ ही इस जोड़ी के अफेयर की चर्चा अब आम हो गई है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका चोपड़ा , निक जोनस की पहली गर्लफ्रेंड नहीं हैं। निक ने इससे पहले भी कई बार दुनिया की एक से बढ़कर एक खूबसूरत कमसिन हसीनाओं को डेट कर चुका है।
आइये एक नज़र उन हसीनाओं पर डालते हैं।
1. मिली सायरस
सूत्रों के मुताबिक़ मिली सायरस और निक की मुलाक़ात 13 साल की उम्र में हुई थी। जिसके बाद यह जोड़ी एक दूसरे के बेहद करीब आ गई थी। यही वजह है कि मिली, निक की पहली गर्लफ्रेंड मानी जाती हैं। कहा जाता है 2007 में इनका ब्रेकअप हो गया।
2. सेलेना गोमेज
साल 2008 में निक ने सेलेना गोमेज को डेट करना शुरू कर दिया था। साथ ही इस साल ‘बर्निंग अप’ सॉन्ग में सेलेना गोमेज और निक साथ में नजर आ चुके हैं। आपको बता दें, सेलेना गोमेज और निक के बीच नजदीकियाँ उस वक़्त बढ़ गईं जब वो सिर्फ 15 साल के थे। इनका यह प्यार भी एक साल चला और यह दोनों अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद भी कहा जाता था कि यह जोड़ी 2010 में मिला करती थी। लेकिन बात ज्यादा बनी नहीं।
3. जॉर्जिया फॉलर
साल 2017 में यह खबर थी कि निक मशहूर मॉडल ‘विक्टोरिया सीक्रेट’ जॉर्जिया फॉलर को डेट कर रहें हैं। जॉर्जिया से निक की मुलकात अपने भाई की सगाई पार्टी में हुई थी। जिसके बाद इन्हे कई बार साथ देखा गया था।
4. ओलिविया कल्पो
ओलिविया कल्पो अमेरिकन मॉडल हैं। जो निक के साथ सबसे जयादा दिनों तक रिलेशनशिप में रहीं। ओलिविया निक के साथ 2013 से 2015 के बीच 2 सालों तक साथ रहीं। जिसके बाद इनके रिश्तों में खटास आ गई।
5. लिली कॉलिन्स
सेलेना से अलग होने के बाद निक की जिंदगी में ब्रिटिश एक्ट्रेस लिली कॉलिन्स ने कदम रखा। ऐसा माना जाता है सेलेना और निक के बीच दूरियाँ आने की वजह लिली कॉलिन्स ही थीं। बाद में ट्विटर पर निक ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया था।
6. डेल्टा गुड्रम
2012 में निक ने डेल्टा को डेट किया और कुछ दिनों बाद ही यह जोड़ी अलग हो गई। इनके अलग होने की कोई खास वजह सामने भी नहीं आई।
7. केंडाल जेनर
22 साल की उम्र की केंडाल जेनर भी 2015 में निक के साथ नजर आई थीं। जहाँ यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
(साभार-वायरल पंजाबिज)