मेडकल चेकपोस्ट के समीप शुक्रवार को 40- 45 के बीच उम्र के एक आदमी का मृत शरीर पाया गया। जिसके मृत शरीर को सूअरों द्वारा खाया जा रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा सुबह के सैर पर जाने के कर्म में देखा गया। लोगों ने बताया की मृत व्यक्ति को सूअरों द्वारा खाने से उसके कूल्हे और गर्दन से लगातार खून का रिसाव हो रहा था। इस बात की सुचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
पुलिस ने कहा कि मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मरने वाले व्यक्ति के दाहिने हाँथ पर दिल की टैटू के निशान हैं। पुलिस ने प्रक्रिया जारी रखते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।