नई दिल्ली: आज मोदी कैबिनेट में तीसरी बार विस्तार हुआ है, जिसमें कुल 13 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। इस फेरबदल के बाद पीएम मोदी फिर विदेशी दौरे पर चले गए हैं।
जी हाँ, इससे पहले मोदी कैबिनेट के दो बार हुए विस्तार के बाद भी पीएम मोदी विदेशी दौर पर गए थे।
पहला कैबिनेट विस्तार नवंबर, 2014 और दूसरा विस्तार जुलाई, 2016 को हुआ था। साल 2014 में हुए फेरबदल के बाद पीएम मोदी 10 दिन के म्यांमार दौरे पर चले गए थे।
इसके बाद साल 2016 में हुए फेरबदल के बाद 6 दिन के लिए वह 4 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर निकल गए थे।
इस बार कैबिनेट फेरबदल के बाद पीएम मोदी नौवें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 5 दिन के चीन और म्यांमार की यात्रा पर रवाना हो चुके हैं।
तीन से पांच सितंबर तक पीएम मोदी चीन के शिएमेन और फुजियान प्रांत के दौरे पर होंगे। यह मोदी की पहली द्विपक्षीय म्यांमार यात्रा होगी।
भारत और चीन दोनों के लिए म्यांमार रणनीतिक अहमियत रखता है और भारत के लिए इसे दक्षिण-पूर्वी एशिया का प्रवेश द्वार माना जाता है। ऐसे में भारत के साथ चीन भी यहाँ पर अपना दायरा बढ़ाने में लगा हुआ है।