क़ुरान और कंप्यूटर पर PM मोदी का बयान छोटी सोच को दर्शाता है

नई दिल्ली: कांग्रेस ने मुस्लिम नौजवानों के एक हाथ में कुरान और दुसरे हाथ में क्प्म्पुटर से संबंधित प्रधानमंत्री मोदी के बयान की आलोचना करते हुए आज कहा कि इससे उसकी छोटी सोच का पता चलता है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख रणदीप सिंह सर्जेवाला ने यहाँ प्रेस कांफ्रेंस में एक सवाल के जवाब में कहा कि यह चिंताजनक है कि मिस्टर मोदी धर्म के नाम पर शिक्षा और साइंस का आंकलन कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल किया कि क्या हिन्दू, जैन, सिख या इसाई धर्म के नौजवानों को कंप्यूटर की जानकारी नहीं होनी चाहिए।

मिस्टर सर्जेवाला ने कहा कि आज के दौर में हर शख्स को आधुनिक दौर की ओर बढ़ना होगा। इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी की जानकारी और उसमें महारत हासिल करना समय की मांग है, लेकिन धर्म के बुनियाद पर शिक्षा और साइंस का आंकलन करना मिस्टर मोदी की छोटी सोच का पता देता है।