VIDEO-पीएम मोदी ने मन की बात में किया रमजान का जिक्र, जानिए क्या कहा

पीएम  नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों से अपने मन की बात की। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए  खिलाडियों की  तारीफ की।  वही मुसलमानों के सबसे पवित्र महीने रमजान का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि कुछ ही दिनों में रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है।

यह पैगम्बर मोहम्मद साहब की शिक्षा और उनके संदेश को याद करने का अवसर है। उनके जीवन से समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलना यह हमारी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि विश्वभर में रमजान का महीना पूरी श्रद्धा और सम्मान से मनाया जाता है।

वही योग की बात करते हुए मोदी ने कहा- बिना खर्च के फिट इंडिया के मुमवेंट का नाम योग है। फीट इंडिया अभियान में योग की विशेष महिमा है। देश के विभिन्न स्थानों पर पानी की किल्लत को लेकर उन्होंने कहा कि जल संरक्षण सामाजिक जिम्मेदारी होनी चाहिए, हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

https://www.youtube.com/watch?v=JCmVGe_63ZE

भीमराव आंबेडकर को पीएम ने करुणा का उदाहरण बताते हुए कहा कि बाबा साहेब ने सविंधान के माध्यम से दलित हो, पीड़ित हो, शोषित हो, वंचित हो हाशिये पर खड़े करोड़ों लोगों को सशक्त बनाया। करुणा का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता।

मन की बात में मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नारे की देश को याद दिलाते हुए कहा कि वाजपेयी जी ने मंत्र दिया था – जय-जवान जय-किसान, जय-विज्ञान। इसने पूरे विश्व को दिखाया कि भारत की भूमि महान वैज्ञनिकों की भूमि है और एक मजबूत नेतृत्व के साथ भारत नित नए मुकाम और ऊंचाइयों को हासिल कर सकता है।