पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने दावा किया कि राजग सरकार में निर्णय अकेले ही लिए जा रहे हैं।
‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ ‘ विषय पर आयोजित परिचर्चा के दौरान यशवंत सिन्हा ने राजनाथ सिंह का नाम लिए बिना दावा किया कि गृह मंत्री को जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन से हटने के भाजपा के निर्णय के बारे में जानकारी भी नहीं थी।
सिन्हा ने कहा कि इसी तरह से वित्त मंत्री को जानकारी नहीं थी कि नोटबंदी की घोषणा होने जा रही है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने आरोप लगाया कि निश्चित रूप से संविधान और लोकतंत्र खतरे में है।
अभी तक पीट पीटकर मार डालने की 72 घटनाएं हुई हैं। सोहराबुद्दीन (फर्जी मुठभेड़) मामले में 54 गवाह पलट चुके हैं। सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। उम्मीद नहीं है कि चीजें अब बदलेंगी।