गैंगरेप के आरोप में भाजपा नेता हुकुम सिंह गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान में जालोर की पुलिस ने बलात्कार के आरोप में भाजपा नेता हुकुम सिंह राव को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। हुकुम सिंह राव भाजपा किसान मोर्चा में राज्य सदस्य हैं। पीड़िता ने भाजपा नेता सहित तीन लोगों पर गैंगरेप की एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद से ही भाजपा नेता हुकुम सिंह राव फरार चल रहे थे।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह न्यूज़ 18 के अनुसार पुलिस ने आरोपी हुकुम सिंह को हिरासत में 15 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भाजपा नेता राव की कॉल डिटेल खंगाला जिसमें सामने आया कि आरोपी भाजपा नेता एक लंबे समय से पीड़िता के संपर्क में था।

पुलिस को मोबाइल में एसएमएस भी मिले हैं। शुक्रवार देर तक एएसपी जसाराम बोस ने भी आरोपी राव से लंबी पूछताछ की, जिसके बाद शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी कल्याण मल मीणा ने बताया कि लड़की ने तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप की एफआईआर पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी, जिसके बाद से ही पुलिस भाजपा नेता हुकुम सिंह राव को खोज रही थी।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक एक युवक का नाम फर्जी पाया गया। ऐसे में अब भाजपा नेता से पूछताछ के बाद पुलिस मामले की पूरी सच्चाई का खुलासा करेगी।