मुंबई : डांस बार पर छापा, 16 महिलाएं बेहोशी की हालत में मिलीं

मुंबई। पुलिस ने एक डांस बार पर छापा मारा जहां 16 युवा महिलाओं को एक बंद कमरे में रखा गया था। यहां से बॉर के 10 कर्मचारी और 20 ग्राहकों सहित तीस पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसके मालिक पर दोषपूर्ण हत्या का आरोप लगाया है। ओशिवरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सुभाष खानविलकर ने कहा कि उनके पास ऑर्केस्ट्रा बॉर का लाइसेंस है, जबकि वे एक डांस बार चला रहे थे।

 
छापे का नेतृत्व करने वाले इंस्पेक्टर अर्जुन राजन ने कहा कि जब हम अंदर गए और खोज करना शुरू कर दिया तो हमने रसोईघर से एक गुप्त रास्ता देखा जो भूमि तल की ओर एक छोटे से कमरे में जाता था फिर हम वहां गए तो पाया यह बहुत ही छोटा कमरा था और यहां 16 महिलाएं मिलीं।

राजन ने कहा कि यह इतना तंग था कि आग लगने की स्थिति में यहाँ से बाहर आना मुश्किल था। यहां 20 से 25 वर्ष की उम्र के बीच की महिलाएं हवा की कमी से बेहोशी की हालत में थीं और बाद में उन्हें पानी दिया गया। उन्हें शहर में एक महिला आवास में भेज दिया गया है। भारतीय दंड संहिता के तहत दंडनीय हत्या और अश्लीलता के प्रयास के लिए मालिक के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया है।