मेरी सरकार में गोली का जवाब गोली से दे रही है पुलिस: CM योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के 6 महीने पूरे होने पर न्यूज़ 18 को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी सरकार में अपराध को रोकने के लिए पुलिस को खुली छूट दी गई है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

इसीलिए इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखना शुरू हो गया है और अपराधियों में भय का माहौल है। पिछले दिनों हुए कई एनकाउंटर के मामले पर उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में पुलिस का मनोबल टूटा हुआ था। इसी वजह से अपराधी बेलगाम हो गए थे। लेकिन मेरी सरकार में पुलिस का मनोबल बढ़ गया है। पिछली सरकारों में पुलिसकर्मी मारे जा रहे थे, लेकिन आज पुलिस गोली का जवाब गोली से दे रही है। अपराधियों में भय और दहशत का माहौल है।

सहारनपुर दंगों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के छह महीने की अवधि के दौरान एक भी दंगा नहीं हुआ। सहारनपुर में जो कुछ हुआ वह दो जातियों के बीच विवाद था, जिस पर प्रशासन ने काबू पा लिया।

पिछले 6 महीनों में पुलिस ने 15 इनामी अपराधियों को मार दिया। वहीं फायरिंग से 84 अपराधी घायल हुए। यह पुलिस के लिए खुले छूट का नतीजा है जिसकी वजह से अब तक 868 अपराधी सलाखों के पीछे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बेकुसुरों को छेड़ेंगे नहीं और मुजरिमों को छोड़ेंगे नहीं।