‘अल्लाह हु अकबर’ कहने पर पुलिस ने मुस्लिम व्यक्ति को गोली मार दी

स्पेन में पुलिस ने हाईवे टोल प्लाज़ा पर एक निहत्थे फ़्रांसिसी मुस्लिम को इसलिए गोली मार दी कि उस वयक्ति ने ऊँची आवाज़ में ‘अल्लाह हु अकबर’ कहा था। जिस पर पुलिस को शक हुआ कि यह सशत्र है और हमला करना चाहता है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

शनिवार की शाम स्पेन के कैटेलोनिया की राजधानी बार्सेलोना से एएफपी की रिपोर्टों के मुताबिक स्पैनिश पुलिस ने कहा कि यह घटना शनिवार, 18 नवंबर को फ़्रांसिसी सीमा के निकट स्पेनिश क्षेत्र में पेश आया।

इस इलाके में एक टोल प्लाज़ा पर कई अन्य चालकों की तरह यह फ्रेंच नागरिक भी जो एक मोरक्को मूल का मुस्लिम है, अपनी कार में एक महिला के साथ वहां गुजर रहा था। स्पैनिश पुलिस द्वारा जारी किए गए एक बयान के मुताबिक वहां से गुजरते वक़्त यह आदमी ऊँची आवाज़ में ‘अल्लाह हु अकबर’ कहता जा रहा था। इस मौके पर वहाँ मौजूद पुलिस अधिकारियों को शक हुआ कि वह सशस्त्र है और हमला करना चाहता है। उसने उस पर गोली चला दी।

लेकिन बाद में पता चला कि वह आदमी जो फ्रांस ही में रजिस्टर्ड गाडी चला रहा था, और वह निहत्था था। शनिवार की सुबह पेश आने वाले घटना के बाद पुलिस ने स्वीकार किया कि इस मौके पर मौजूद स्पेनिश सुरक्षा कर्मियों को गलती हुई थी। और इस घटना की आतंकवादी प्रयास के संबंध में आगे की जांच नहीं की जाएगी।

स्पेन की सिविल गार्डज कहलाने वाली एक सुरक्षा बल के अनुसार उस व्यक्ति को उनके घुटनों के समक्ष गोली मार दी गई थी और उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने यह भी कहा कि इस फ्रेंच नागरिक का जीवन खतरे में नहीं है।