म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के बीच पोप फ्रांसिस साल के अंत में म्यांमार और बांग्लादेश का दौरा करेंगे।
पोप फ्रांसिस की इस यात्रा का मकसद रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार की तरफ दुनिया का ध्यान खींचना है।
वेटिकन की घोषणा के मुताबिक, पोप 27 से 30 नवंबर तक म्यांमार जाएंगे। म्यांमार में अधिकांश लोग बौद्ध धर्म का पालन करते हैं।
इसके बाद पोप 30 नवंबर से दो दिसंबर तक मुस्लिम बहुल देश बांग्लादेश के दौरे पर जाएंगे। ऐसा पहली बार होगा जब कोई पोप म्यांमार की यात्रा पर जा रहे हैं।
बता दें कि बीते काफी समय से पोप रोहिंग्या मुस्लिमों के समर्थन में लगातार बयान दे रहे हैं। अपने ताजा बयान में रोहिंग्या अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की ताजा खबरों पर दुख जताया था।