प्रकाश राज ने योगी सरकार पर कसा तंज, पूछा- ‘दीवारों का रंग बदलना ही विकास है क्या?’

लखनऊ स्थित हज भवन की चहारदीवारी को भगवा रंग में रंगे जाने को लेकर उठे विवाद के बाद उन दीवारों को फिर से उसी रंग (हरा और सफ़ेद) से रंग दी गई है जो पहले से था। इसी मामले को लेकर दक्षिण भरता के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोलते हुए यूपी के योगी सरकार से पूछा कि ‘क्या दीवारों का रंग बदलना ही विकास है?

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

भारतीय जनता पार्टी पर लगातार हमला बोल रहे बॉलीवुड फिल्मों में विलेन की भूमिका में नजर आने वाले दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के योगी सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उनहोंने ने ट्वीट कर पूछा है कि ‘क्या दीवार का रंग बदलना ही विकास है? उन किसानों का क्या जो सामने आलू फेंक रहे हैं?’

प्रकाश राज ने सीधे तौर से सीएम योगी आदित्यनाथ से सवाल करते हुए ट्वीट किया है कि किसानों ने अपनी पीड़ा आपके आवास के सामने आलू फेंककर जाहिर कर दी है। और आपके कृषि मंत्री कहते हैं, आलू अच्छी क्वालिटी के नहीं हैं, ये विरोध की राजनीति से प्रेरित है। किसानों की पीड़ा को समझने का ये तरीका है। यदि दीवार का बदलता रंग विकास है तो क्या मि. विकास पेंटर हैं?’

बता दें कि हज भवन के चहारदीवारी पर चटख भगवा रंग लगाने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही भाजपा सरकार ने शनिवार को स्वीकार किया कि ठेकेदार ने लापरवाही बरती है। जिसके बाद भवन की बाहरी दीवारों को भगवा रंग में रंग दी गई।