उत्तर प्रदेश के मथुरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो को सामचार एजेंसी एनआई ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है । वीडियो मथुरा जिले के धार्मिक उपनगर वृंदावन का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक शख्स को पीट रहे हैं। पीटने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में सफेद कपड़ों में दिख रहा शख्स स्थानीय मंदिर का पुजारी है। इस पुजारी पर आरोप है कि इसने गांव की ही दो लड़कियों पर बुरी नजर डाली थी और उनके साथ छेड़छाड़ की। लड़कियों के साथ पुजारी द्वारा गलत हरकत करने का मामला सामने आते ही लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने पुजारी को घेर लिया और लाठियों से पीटा। आरोपी पुजारी को सड़क पर बिना धोती के पीटा गया। महिलाओं ने भी पुजारी पर लाठियां बरसाईं।
#WATCH A priest accused of sexually molesting girls, thrashed by women in Mathura's Vrindavan. The priest was later arrested by Police pic.twitter.com/d8Iwsr2dKR
— ANI UP (@ANINewsUP) December 27, 2017