उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर इलाके में खुद को पुजारी की काली करतूत सामने आई है। पुजारी पर आरोप है कि वह महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था। बताया जा रहा है कि पुजारी की हरकतें जब हद से बाहर हो गईं तो गांव की महिलाओं और पुरुषों ने पुजारी की जमकर धुनाई कर दी।
इतना ही नहीं लोगों में गुस्सा इस कदर था कि पुलिस के हस्तीक्षेप के बाद भी लोग शांत नहीं हुए और पुलिस के सामने ही उसे दौड़ा दौड़ा कर पिटा।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
खबर के मुताबिक, मामला ग्रेटर नोएडा के धूम मानिकपुर गांव का है। जहां स्था नीय शिव मंदिर का मुख्यु पुजारी कन्हैया लाल गिरी (45) मंदिर परिसर में एक विधवा के साथ रह रहा था। जिसके पति की लाश चार साल पहले एक पेड़ पर लटकी मिली थी। वो इस मंदिर में बीते 15 साल से था। विधवा की ननद का कहना है कि पुजारी सालों से उसकी रिश्तेदारों से छेड़खानी करता आ रहा था। यही नहीं, उसने उन महिलाओं से मंदिर में साथ रहने के लिए भी कहा था। पुजारी जब अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
पीडि़त ननद इस बाबत गिरी के पास पूर्व में कई बार गई और उसने अपनी परिजन संग उसके संबंध पर ऐतराज जताया। आरोपी पुजारी ने इस पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए इस मामले से दूर रहने को कहा।
वहीँ एक ग्रामीण ने बताया कि मंदिर पवित्र जगह होती है। वह गंदी नीयत से महिला श्रद्धालुओं को छूता था। लेकिन उनमें से कुछ ही खुलकर छेड़छाड़ की बात को उजागर करती हैं। आपको बता दें कि गिरी को मंदिर में पुजारी के तौर पर किसी ने रखा नहीं था। तकरीबन 15 साल पहले वह अपने आप मंदिर आया था। तब से वह यहीं है। यही नहीं, मंदिर कमेटी और उसके सदस्यों की गैरहाजिरी में वह मंदिर के मसलों में भी दखल देता था।