शहज़ादा मोहम्मद बिन सलमान ने किया वादा, सऊदी अरब में लाएंगे यह बड़े बदलाव

रियाद। सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान ने राज्य में उदारवादी इस्लाम को वापस लाने का वादा किया है। अपने बोल्ड और सुधारवादी फैसलों के लिए मशहूर शहजादा ने कहा कि हम पहले ऐसे नहीं थे। अब हम उस ओर वापस जा रहे हैं जैसे पहले हम थे।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

एक ऐसा इस्लाम जो उदारवादी हो और जिस में दुनियां और अन्य धर्मों के लिए गुंजाइश हो। उन्होंने सऊदी अरब में मंगलवार को आर्थिक मामलों से संबंधित आयोजित एक कांफ्रेंस में यह बात कही।

राजुकुमार ने कहा कि हम अपनी जिंदगी के अगले 30 वर्ष अतिवादी विचारों के साथ निपटते हुए गुज़ारना नहीं चाहेंगे। हमें आज ही उन्हें खत्म करना होगा, हम जल्द ही अतिवाद को खत्म करेंगे। हम इस्लाम की उदारवादी शिक्षाओं और सिद्धांतों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सऊदी अरब के राजा शाह सलमान ने शाही फरमान जारी किया था, जिसमें महिलाओं को पहली बार कार चलाने की इजाजत दी गई थी। शाही आदेश के अनुसार संबंधित मंत्रालय इस बारे में एक महीने में सुझाव देगा, और यह आदेश 24 जून 2018 को लागू किया जाएगा।