सऊदी अरब : प्रिंस वलीद बिन तलाल दो महीने के बाद जेल से रिहा

रियाद। पिछले साल भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हुए सऊदी अरब के अरबपति प्रिंस वलीद बिन तलाल को जेल से रिहा कर दिया गया है। नवंबर के महीने से कथित भ्रष्टाचार के आरोपों में रिट्ज-कार्लटन में बंद वलीद बिन तलाल रियाद स्थित अपने घर आ चुके है, हालांकि उनकी रिहाई की वजह के बारें में अब तक कोई जानकारी नहीं है।

सऊदी के अरबपति को 4 नवंबर को सऊदी राजधानी के एक होटल में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान की एक भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया था। एक साक्षात्कार में राजकुमार तलाल कहा कि वह जल्द ही रिहा होने की उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने कहा, रिहाई के लिए कोई कीमत नहीं चुकाई गई बल्कि सऊदी सरकार से कुछ बातचीत हुई है।

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि कुछ ही दिनों में सब कुछ ठीक हो जाएगा। मैंने सरकार से कहा था कि मुझे जितने दिन रखना चाहते हो रखो लेकिन एक दिन सच सामने आ जायेगा। जैसा कि मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्रीय कई परियोजनाओं में शामिल हूं, इसलिए मैंने उन्हें बताया कि मेरे पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है।
उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों के साथ वार्ता में किसी भी भ्रष्टाचार की बात को नहीं स्वीकारे थे।

वह अपनी संपत्ति को छोड़े बिना किंगडम होल्डिंग कंपनी से अपने वैश्विक निवेश पर पूरा नियंत्रण रखने के लिए जोर देते हैं। तलाल इस कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए लगभग 350 संदिग्धों में से एक थे। उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि प्रिंस वलीद बिन तलाल रिहा होकर घर पहुंचे हैं।उनकी रिहाई की शर्तों को तुरंत स्पष्ट नहीं किया गया है।