प्रिया प्रकाश ने अपने ‘ब्‍वॉयफ्रेंड’ अब्दुल रहूफ के बर्थडे पर खास अंदाज में क‍िया व‍िश, विडियो वायरल

पिछले दिनों इंटरनेट सेंसेशन बनीं प्रिया प्रकाश वारियर  एक बार फ‍िर सुर्ख‍ियों में हैं। प्र‍िया प्रकाश इस बार उसी लड़के के साथ नजर आई हैं, ज‍िसके साथ वो उस वायरल वीड‍ियो में नजर आई थीं। ये मौका था प्र‍िया प्रकाश के कोस्‍टार रोशन अब्‍दुल रऊफ के बर्थडे का ज‍िसे प्र‍िया ने खास बना द‍िया। । दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर इस एक्टर के साथ एक फोटो  और विडियो शेयर किया है..साथ ही एक उसमें कमेंट भी किया है…

दरअसल, प्रिया ने अपने को-स्टार रोशन अब्दुल रहूफ के साथ ली गई एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में दोनों डांस करते दिखाई दे रहे हैं। यह फोटो दुबई में एक इवेंट के दौरान खींची गई थी।

https://instagram.com/p/BhrCFaiDvP5/?utm_source=ig_embed

फोटो शेयर करने के साथ प्रिया ने कैप्शन में लिखा है कि ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरे फेवरेट और मुझे कुछ कहने की जरुरत नहीं है क्योंकि तुम सबकुछ जानते ही हो, तुम पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे।’

बता दें कि फिल्म ओरु अदार लव के एक गाने में अपने कोस्टार को आंखों से इशारे करने के चलते प्रिया प्रकाश वर्ल्डवाइड वायरल हो गई थीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड से भी फिल्मों के कई ऑफर आने लगे थे।

प्रिया प्रकाश के इस 26 सेकंड के वीडियो ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। जिसपर एक ही दिन में छह मिलियन लोगों ने देखा था। जो कि एक रिकॉर्ड साबित हुआ था।