प्रियंका और सलमान खान 10 साल बाद रोमांस करते नजर आएंगे

बोलीवुड सुल्तान सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी थ्रिलर एक्शन फिल्म ‘रेस थ्री’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। जबकि उनके बारे में ताजा खबर यह है कि वे बोलीवुड पिगी चोप्स प्रियंका चोपड़ा के साथ 10 साल के बाद स्क्रीन पर रोमांस नज़र आयेंगे।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान को 2008 में फिल्म ” गॉड तुस्सी ग्रेट हो” में आखिरी बार देखा गया था। उससे पहले वे दोनों 2007 में ‘सलामे इश्क’ और ‘2004 में ‘मुझसे शादी करोगी’ स्क्रीन शेयर किया था।

अब लगभग एक दशक बाद आने वाली फिल्म “भारत” रोमांस करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि जहां प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान 10 साल बाद एकसाथ नजर आएंगे वहीं यह फिल्म सलमान खान के करियर की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है।