प्रियंका चोपड़ा हो सकती हैं ऑस्कर के लिए नामित

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा यूँ तो पिछले 3 सालों से हॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में व्यस्त हैं, लेकिन पहली बार उनका फिल्मी दुनियां के सबसे बड़े पुरस्कार के लिए नामांकित होने की संभावना है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

बता दें कि बोलीवुड पिगी चोप्स प्रियंका चोपड़ा होलीवुड में ‘बेवाच’ फिल्म से इंट्री कर चुकी हैं, जबकि वह अमेरिकी एक्शन थ्रिलर सिरीज़ ‘क्वांटिको’ में भी मुख्य भूमिका अदा कर चुकी हैं, जबकि इन दिनों वह बोलीवुड की बजाय हॉलीवुड परियोजनाओं में व्यस्त हैं, ऐसे समय में ऑस्कर पुरस्कार आयोजन करने वाली अकेडमी उन्हें 90वें पुरस्कार के लिए नामांकित करने का इरादा रखती है।

ऑस्कर पुरस्कार के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर प्रियंका चोपड़ा की तसीरें शेयर करते हुए ऐलान किया गया कि ऑस्कर नामांकन की घोषणा 23 जनवरी को की जाएगी।