मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारत वापस लौट आई है लेकिन इस बार उनके साथ ब्वॉय फ्रेंड निक जोंस साथ नहीं आये। अपने देश लौटने पर प्रियंका चोपड़ा को मीडिया ने मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते वक्त कैप्चर किया। इस बार प्रियंका अकेले ही भारत आईं है और उनके साथ निक एयरपोर्ट पर नहीं दिखाई दिए।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट शर्ट और व्हाइट जीन्स पहनी हुई थी और वो प्वाइंटेड शूज में बेहद स्टाइलिश लग रही थी। एक और प्रियंका के भारत लौटने से फैंस खुश होंगे तो उनके साथ निक को न देख थोड़ा निराश जरुर होंगे।
बता दें कि पिछली बार जब प्रियंका रयूमर्ड बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ भारत आईं थी तो पूरी मीडिया औैर फैंस की निगाहें बी-टाउन की इस हॉट जोड़ी पर ही अटकी रही थी। निक के साथ तकरीबन 1 हफ्ता भारत में बिताने के बाद ये दोनों वापस लौट गए थे।