2019 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बहन प्रियंका सकिर्य

नई दिल्ली: कहते हैं कि हर आदमी की कामयाबी के पीछे किसी महिला का हाथ होता है। अगर अतीत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजनीतिक मैदान में एक कामियाब नेता बनते हैं और देश की तकदीर व तस्वीर बदलने में कामियाब होते हैं तो उसका सारा क्रेडिट उनकी बहन प्रियंका गांधी को जायेगा, क्योंकि वह पर्दे के पीछे रहते हुए अपने भाई को कामियाब बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रही हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

17 और 18 मार्च को इंदिरा गांधी इंदोर स्टेडियम में आयोजित कांग्रेस के 84वें आम सभा में पर्दे के पीछे रहते हुए जो भूमिका प्रियंका ने अदा किया है। वह तवज्जो के काबिल है।अध्य्क्ष बन्ने के बाद इस आम सभा में राहुल गांधी का पहला ख़िताब था और उसी कांग्रेस की ओर रफ्तार के साथ कांग्रेस का 5 साला योजना भी तय होना था।

जबकि राहुल गांधी के लिए यह फैसले की घड़ी थी, इस मौके पर प्रियंका गाँधी ने भाई का हौसला बढ़ाया। कांग्रेस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी की भाषण खुद प्रियंका गांधी ने तैयार कराई थी। राहुल गांधी ने अपने खुतबे की प्रेक्टिस प्रियंका गाँधी के साथ बैठकर की थी और उसके बाद 18 मार्च को उनका ज़ोरदार खुतबा हुआ था। यही नहीं बल्कि प्रियंका गांधी ने ही आम सभा के लिए मिनट टू मिनट प्रोग्राम तैयार किया था।