उत्तर प्रदेश: बाराबांकी से बीजेपी सांसद प्रियंका सिंह ने दिल्ली एयरपोर्ट पर तमाशा खड़ा कर दिया। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका सिंह इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन से फ्लाइट पकड़ने वाली थीं।
चैकिंग के दौरान स्टाफ को उनके पास से एक छुरी मिली जिसे सुरक्षा स्टाफ ने निकलने के लिए कहा। स्टाफ की बात सुनने पर सांसद प्रियंका सिंह भड़क उठीं और छुरी को निकालने से इंकार कर दिया।
उनके इस रवैय्ये से तकरार शुरू हुई और सिक्योरिटी चेक एरिया में काफी हंगामा हुआ।
विमान कंपनी के सख्त कानून को बदलता न देख प्रियंका ने हार मान अपनी छुरी को होल्ड एरिया में रखवा दिया।
होल्ड एरिया विमान की वह जगह होती हैं जहाँ हथियार और गोलियां रखवाई जाती हैं यह एरिया विमान के क्रू मेंबर की निगरानी में होता है।
इस घटना की पुष्टि सीआईएसएफ स्टाफ के डीजी ओपी सिंह ने भी की है। प्रियंका के बैग से छुरी मिलने और नियमों के बारे में जानने के बावजूद वह उसको निकालने को राजी नहीं हुईं और सिक्योरिटी स्टाफ पर FIR दर्ज करवाने धमकी देने लगीं।
इस पर स्टाफ ने एयर इंडिया के ड्यूटी मैनेजर को बुलाया जिसने मामले को सुलझाया। उन्होंने स्टाफ को अपने सांसद होने की बात भी कही थी। हालांकि, प्रियंका ने ऐसी कोई भी घटना होने के होने से इंकार किया।
उनके मुताबिक, उनके बैग में एक कीरिंग थी। इस घटना से पहले भी प्रियंका सुर्ख़ियों में बनी रही हैं पिछले दिनों उन्होंने एक पुलिस अधिकारी को खाल खिंचवा लेने की बात भी कही थी।