पुणे: 8 साल की मासूम बच्ची के साथ 6 दरिंदों ने किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार

मुंबई: पुणे में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ पांच नाबालिग लड़कों समेत 6 लोगों के द्वारा सामूहिक बलात्कार करने की घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे परिसर में खलबली मच गई है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

ख़बर के मुताबिक, मुंबई से सटे पुणे में एक 8 साल की बच्ची के साथ 5 नाबालिग लड़कों और 19 साल के एक लड़के ने गैंगरेप किया। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आते हुए फिलहाल 19 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया है है। पुलिस इस आरोपी के साथ मिलकर बाकी आरोपी की तलाश कर रहीं है।

बता दें कि, अभी कुछ दिनों पहले ही मुंबई में एक 6 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर देश में इतने हंगामे के बावजूद भी बलात्कार की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। केंद्र और राज्य में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे झूठे साबित हो रहे हैं। ऐसे घटनाओं को रोकने में चाहे वो केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकार दोनों बुरी तरह विफल रही है। जिसकी वजह से देश के अलग अलग हिस्सों मासूम बच्चियां घिनौने अपराधों का शिकार हो रही है।