पंजाब: आग लगने के बाद कारखाने की बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत

लुधियाना। लुधियाना के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्लास्टिक के पॉलिथीन बनाने वाली फैक्टरी की इमारत भीषण आग लगने के बाद गिर गई।इस हादसे में 1 की मौत हो गई,जबकि कई लोगों के दबे होने की खबर है।

आग की घटना सुबह आठ बजे के करीब बताई जा रही थी। दमकल विभाग की करीब 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा रही थी कि 4 मंजिला इमारत गिर गई।इसके चलते मलबे में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों तथा अन्य लोग दब गए।

इसमें से 1 की मौत हो गई। फिलहाल सभी को वहां से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इमारत के गिरने के बाद एन.डी.आर.एफ. को बुलाया लिया गया है। इसके साथ ही सेना को को अलर्ट कर दिया गया है।