RSS नेता की हत्या मामले के मुख्य आरोपी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने  RSS  नेता जगदीश गगनेजा हत्या मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गिरफ्तार किये गये संदिग्ध की संख्या पहुच कर  पांच हो गयी है।   डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने आज मीडिया को  बताया कि पुलिस ने संदिग्धों के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी सुरेश अरोड़ा के  दावों के मुताबिक वह पाकिस्तान के आईआईएस द्वारा तैयार एक बड़ी षड्यंत्र का हिस्सा था। यह साजिश ब्रिटेन, इटली और कनाडा में किया गया था। उन्होंने बताया कि षडयंत्र में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

डीजीपी ने बताया कि हालांकि जांच के अभी भी प्रारंभिक चरण में होने के कारण जांच का ब्यौरा साझा करना जल्दीबाजी होगी। विदेशी स्रोतों से फंंिडग के मॉड्यूल की पुष्टि की गयी है। डीजीपी (खुफिया) दिनकर गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की पहचान अमरोहा (फतेहगढ़ साहिब) के मजरी किहनेवली गांव के रहने वाले एक निशानेबाज हरदीप सिंह उर्फ शेरा के रूप में की गयी है। वह मेहरबान गांव (लुधियाना) के रामदीप सिंह उर्फ कनाडैन के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम देता था और हर मामले में एक मोटरसाइकिल इस्तेमाल करता था। डीजीपी ने बताया कि रमणदीप को बुधवार को जबकि हरदीप ंिसह उर्फ शेरा को आज सुबह फतेहगढ़ साहिब शहर में एक व्यायामशाला से गिरफ्तार किया गया था।

शॉर्प शूटर गगनेजा, लुधियाना आरएसएस नेता रंविंदर गोसैन, शिवसेना नेता दुर्गा दास गुप्ता और एक पादरी सुल्तान मसीह के हत्या के मामले में शामिल था।
अरोड़ा ने बताया कि हरेक हत्या के बाद शेरा देश छोड़ कर चला जाता था। जालंधर में गगनेजा की हत्या के छह दिन बाद वह इटली चला गया था। उसका पासपोर्ट अब पुलिस के पास है। इस मामले के बाद आक्रोश व्याप्त हो गया। यह मामला बाद में सीबीआई को सौंप दी गयी थी।