राहुल के सामने अमेठी बचाने की चुनौती

अमेठी: कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी विधानसभा सीटों को जीतने की कठिन चुनौती है। वर्ष 2012 में कांग्रेस ने अमेठी संसदीय क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से दो तिलोई और जगदीशपुर में जीत हासिल की थी। अमेठी में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होगा।

समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन की वजह से कांग्रेस अपने गढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कड़ी टक्कर दे रही है। इस क्षेत्र में कांग्रेस की स्टार प्रियंका गांधी ने भी रैलियाँ की हैं लेकिन गढ़ होने के बावजूद यहां कांग्रेस की राह आसान नहीं है।

तिलोई डॉ मुस्लिम 2002 और 2007 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी बदल लिया और बसपा में शामिल हो गए। इस बार कांग्रेस ने विनोद मिश्रा को तिलोई से उम्मीदवार बनाया है।