कश्मीर में फ़ैली हिंसा से पाकिस्तान के साथ-साथ भाजपा और RSS को भी फायदा होगा: राहुल गांधी

कश्मीर मुद्दे को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने एक बार फ़िर भाजपा पर निशाना साधा हैै। राहुल ने कहा कि कश्मीर में लगातार होती हिंसा से चीन और पाकिस्तान के साथ साथ भाजपा और आरएसएस को भी फायदा हो रहा हैै।

शनिवार को बस्तर में एनएसयूआई के कार्यक्रम आमचो हक आदिवासी छात्र संवाद में पहुंचे मोदी सरकार आने के बाद से ही कश्मीर में अशांति फैली हुई हैै।

केंद्र में भी भाजपा सरकार और कश्मीर में भी भाजपा सरकार. बावजूद इसके कश्मीर के भीतर घाटी लाल और बेहाल हैै। कश्मीर में सेना और कश्मीरवासियों को लड़ाकर मोदी सरकार राजनीतिक फायदा उठाने में जुटी हैै।

राहुल ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार में कश्मीर में शांति थी, देश में कही भी अशांति का माहौल नहीं था।

लेकिन, मोदी सरकार के आने के बाद से कश्मीर सहित असम, तमिल, केरल और कई राज्यों में अशांति फैलती जा रही है। हर कहीं माहौल उग्र और हिंसात्मक हो चला हैै।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में किसान जल-मर रहे है। भाजपा और आरएसएस को इसी हिंसा से फायदा होता है। उनका काम ही है माहौल बिगाड़ते रहना।